PM मोदी को जान से मारने की साजिश! मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा कॉल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Death Threat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है. गुरुवार को ये धमकी फोन के जरिए दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम पर धमकी भरा फोन आया. फोन पर एक शख्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी है. पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और मामले की जांच की जा रही है.

 पूरा प्लान बन चुका‘- धमकी देने वाला

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, फोन करने वाले शख्‍स ने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि पूरा प्लान बन चुका है. फिलहाल इस मामले में मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में लग गई है. सभी प्रोटोकॉल फॉलो किया जा रहे हैं.

मानसिक तौर पर परेशान महिला की हुई पहचान

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान कर ली गई है. इस मामले में मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करते हुए एक महिला की पहचान की गई है. पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया को जल्द ही पूरा किया जाएगा. पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक रूप से पीडि़त है. हालांकि, फिलहाल इस मामले में सभी प्रोटोकॉल के तहत प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

ये भी पढ़ें :- बांग्लादेश में जो घटनाएं हो रही हैं, वह मानवता पर एक गहरा आघात हैं: गिरिराज सिंह

 

 

 

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version