भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जनक पिंगली वेंकैया की जयंती आज, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pingali Venkayya Birth Anniversary: भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के रचयिता पिंगली वेंकैया की आज जयंती मनाई जा रही है. इस अवसर पर पूरा देश उनके योगदान को याद कर रहा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “भारत की आन, बान और शान ‘तिरंगे’ को स्वरूप देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिंगली वेंकैया की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. आपकी दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक हमारा तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का संचार करता रहेगा.”

रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि Pingali Venkayya Birth Anniversary

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगे के अभिकल्पक, महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. उनकी अनुपम कृति ने भारत की विविधता को एक राष्ट्रभाव में बांधा. तिरंगा आज 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प, संस्कार और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक है.”

डी.के. शिवकुमार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने लिखा, “देशभक्त और विद्वान पिंगली वेंकैया को उनकी जयंती पर याद करते हैं. एक जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर, उन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया और अपना जीवन देश की सेवा में लगा दिया. उनकी विरासत हमें हमेशा देशभक्ति और निस्वार्थ समर्पण की इसी भावना के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करे.”

केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उनका योगदान हर भारतीय के गर्व और सम्मान का प्रतीक है. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी राष्ट्रभक्ति, एकता और स्वाभिमान की पहचान है.”

ये भी पढ़ें- SOLDIERATHON 2026: देशभक्ति के रंग में रंगी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिखाई हरी झंडी, CMD उपेन्द्र राय ने जताया आभार

Latest News

Sawan Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार कल, इस विधि से पूजा करने पर दूर होगी पैसों की दिक्कत

Sawan Somwar 2026: देवों के देव महादेव के प्रिय माह श्रावण की शुरुआत 30 जुलाई से हो गई है. वैसे...

More Articles Like This

Exit mobile version