मोन्था तूफान ने इन देशों में दिया दस्तक, गांवों के साथ समुद्री तट को भी कराया जा रहा खाली

Must Read

Cyclone Montha : वर्तमान में कई शहरों में मोंथा तूफान ने दस्‍तक दे दी है. ऐसे में खबर सामने आयी है कि आंध्र प्रदेश की तरफ चक्रवाती तूफान मोन्था तेज रफ्तार में बढ़ रहा है. जो कि आज 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती तूफान समुद्री तट से टकराएगा. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीम अलर्ट पर है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए जा रहे हैं. बता दें कि ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में तेज हवाएं चल रही हैं. ऐसे में हालात को देखते हुए इन राज्यों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट पर रखा गया है.

तमिलनाडु के कई जिलों में हो रही तेज बारिश

इस तूफान को लेकर तमिलनाडु के थूथुकुडी समेत कई जिलों में गरज और बिजली के साथ बारिश हो रही है. ऐसे में बिगड़ते हालात को देखते हुए आंध्र प्रदेश में अधिकारियों ने कोठापट्टनम गांव को खाली कराए जाने की घोषणा की है. उन्‍होंने ये भी कहा कि सभी लोग अपने घरो को खाली कर दें. जानकारी देते हुए बता दें कि उप्पदा के 25 बस्तियों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं.

समुद्री तट को खाली कराने की शुरू हुई प्रक्रिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान मोन्था के आने के बीच पुरी में समुद्री तट को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दे रही है. इतना ही नही बल्कि मछुआरों को भी समुद्री तट पर न आने के लिए रोका गया है.

संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने की शुरू तैयारी

बता दें कि इस तूफान को लेकर ओडिशा सरकार ने आठ दक्षिणी जिलों में खराब मौसम के कारण संवेदनशील स्थानों से लोगों को निकालने की तैयारी शुरू कर दी है और ‘रेड अलर्ट’ भी जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें :-  भारत ने इस देश से डील कर बढ़ाई चीन-पाकिस्तान की टेंशन! इंडियन एयरफोर्स को मिलेंगे खास एयरक्राफ्ट

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This