DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा, 3 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

DA Hike: बुधवार को मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है. सूत्रों के हवाले से मिले अपडेट के अनुसार, केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA)  में 3 प्रतिशत का इजाफा करने का ऐलान किया है. इस बढ़ोतरी के बाद डीए बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है. इससे पहले इसी साल मार्च में 4 प्रतिशत की डीए हाइक मिला था. इससे देशभर के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा. दिवाली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत है.

53% हो गया कर्मचारियों का डीए

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 50 प्रतिशत DA मिल रहा था और सरकारी सूत्रों के अनुसार, दिवाली से पहले ही सरकार इसमें 3 प्रतिशत का इजाफा करके उन्हें बड़ा तोहफा दे दिया है. महंगाई भत्‍ता में ये ताजा इजाफा का लाभ 1 जुलाई 2024 से मिलेगा. मतलब केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली (Diwali) और भी रोशन हो गई है, क्योंकि उनकी सैलरी में बंपर बढ़ोत्‍तरी देखने को मिलेगा.

साल 2024 का ये दूसरा DA Hike

आम तौर पर केंद्र सरकार जनवरी और जुलाई के महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में संशोधन करती है. इससे पहले बीते 24 मार्च 2024 को केंद्रीय कर्मचारियों को 4 प्रतिशत DA Hike का गिफ्ट दिया था. इस बढ़ोत्‍तरी के साथ उन्होंने मिलने वाला महंगाई भत्ता 46  प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया था. इस इजाफे के साथ उन्होंने मिलने वाला महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया था. अब ताजा बढ़ोत्‍तरी के बाद ये बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है.

कर्मचारियों के वेतन का कैलकुलेशन 

अब बात करें कि सरकार द्वारा डीए में 3 प्रतिशत के इजाफे के बाद कर्मचारियों की सैलरी कितना बढ़ेगा, तो कैलकुलेशन के अनुसार, किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 55,200 रुपये है, तो फिलहाल 50 प्रतिशत पर उनका डीए 27,600 रुपये है. वहीं अगर डीए 53 प्रतिशत हो जाता है तो उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 29,256 रुपये हो जाएगा. यानी कर्मचारियों का वेतन 29,256 रुपये – 27,600 रुपये = 1,656 रुपये बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें :- Delhi: CM आतिशी का बड़ा फैसला, कच्ची कॉलोनियों में बिजली मीटर के लिए अब नहीं होगी NOC की जरूरत

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This