पीएम मोदी से दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, वक्फ कानून का किया स्वागत

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार, 17 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संसद से पारित वक्फ संशोधन का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने इस कानून को पारित करवाने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। जानकारी के मुताबिक, इस कानून में इस समुदाय की प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी थे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के दृष्टिकोण में विश्वास जताया। बैठक में उनके साथ अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी थे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक हुई! हमने बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की।

संवाद के दौरान में दाऊदी बोहरा समुदाय के एक सदस्य ने मोदी को बताया कि वे 1923 से ही वक्फ नियमों से छूट की मांग कर रहे थे। उन्होंने नए कानून के जरिये अल्पसंख्यकों के भीतर अल्पसंख्यकों का खयाल रखने के लिए उनकी सराहना की।दाऊदी बोहरा शिया मुसलमानों के बीच एक अल्पसंख्यक उपसमूह है। यह समुदाय विश्वभर के 40 से अधिक देशों में बसा है। दुनियाभर में दाऊदी बोहरा समुदाय का मार्गदर्शन उनके नेता अल-दाई-अल-मुतलक द्वारा किया जाता है।
Latest News

मखाना कारोबार में आएगा बड़ा उछाल, 2029-30 तक 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है बाजार

बढ़ती घरेलू मांग, बेहतर कीमतों और निर्यात में वृद्धि से भारत के मखाना बाजार को रफ्तार मिल रही है. सरकारी फैक्टशीट के मुताबिक 2029-30 तक बाजार 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

More Articles Like This