पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि आज, नितिन गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Arun Jaitley Death Anniversary: आज 24 अगस्त को भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि है. इस अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. इसी कड़ी में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर लिखा, “देश की उन्नति व जनसेवा को समर्पित अरुण जी का जीवन सदैव ही हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा.”

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि Arun Jaitley Death Anniversary

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण में उनका योगदान व उनके प्रखर विचार सदैव अविस्मरणीय और प्रेरणादायक रहेंगे.

भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, “वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रखर विधिवेत्ता, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और ‘पद्म विभूषण’ अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन. राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना, दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट संसदीय परंपराओं और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा.”

सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्म विभूषण अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उनके प्रखर विचार, ओजस्वी वाणी एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण भावी पीढ़ियों को सदैव देश भक्ति की प्रेरणा देते रहेंगे.”

सीएम रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “विद्यार्थी परिषद से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत, आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष, संगठन में दीर्घ साधना और संसद में प्रभावी भूमिका, अरुण जेटली का जीवन राष्ट्रनिष्ठ राजनीति की एक प्रेरक यात्रा रहा. वित्त मंत्री के रूप में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाले अनेक महत्वपूर्ण सुधारों में उनका निर्णायक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.” सीएम ने आगे लिखा, “दिल्ली अरुण जेटली की कर्मभूमि रही. यहां के कार्यकर्ताओं और जनमानस से उनका आत्मीय संबंध आज भी अनेक स्मृतियों में जीवंत है. संगठन, सुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा.”

रवि किशन ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा सांसद रवि किशन ने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता “सुप्रसिद्ध विधिवेत्ता” ओजस्वी वक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि.”

ये भी पढ़ें- अमरावती के सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, शिशु वॉर्ड में भर्ती 3 नवजात की मौत, 6 घायल

More Articles Like This

Exit mobile version