Dehradun: सीएम आवास में तैनात कमांडो ने गोली मारकर की आत्महत्या

देहरादून। देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने ऐसा क्यों किया, सके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

मृतक की पहचान प्रमोद रावत के रूप में हुई है। वह विजय कॉलोनी में रहते थे। बताया जा रहा है कि प्रमोद रावत 2016 से सीएम आवास में ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने सीएम आवास के अंदर ही बने बैरिक में खुद को गोली मारी है।

घटना की सूचना मिलने पर आईजी गढ़वाल करण सिंह नागलियाल, एसएसपी दिलीप सिंह, एसपी सिटी सरिता डोभाल वसीओ डालनवाला अभिनव चौधरी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

Latest News

ईशा देओल ‘प्रताप’ के साथ बड़े पर्दे पर करेंगी वापसी, पूनम के किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री

Mumbai: ईशा देओल फिल्म ‘प्रताप’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. प्रदीप रंगवानी और...

More Articles Like This

Exit mobile version