Delhi High Court में बम की धमकी से हड़कंप, पूरे परिसर को खाली कराया, चल रही तलाशी

Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को बम की धमकी मिलते ही हड़कंप मच गया. ई- मेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है. तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस और जांच एजेंसियां ने कार्रवाई शुरू की है. मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया है और परिसर की तलाशी ली जा रही है.

’जज/रूम कोर्ट परिसर में तीन बम रखे गए हैं’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ई- मेल में लिखा है कि..’जज/रूम कोर्ट परिसर में तीन बम रखे गए हैं. दोपहर दो बजे तक खाली करा दें.’ हाई कोर्ट परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है. इसके साथ ही पुलिस ई- मेल भेजने वाले शख्स की तलाश में जुट गई है. वहीं दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर मौजूद वकीलों और लोगों में बैचेनी देखने को मिली है. वकीलों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है.

मिलती रही हैं स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां

इससे पहले भी समय- समय पर इसी तरह ई- मेल के जरिए अलग- अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं. लेकिन, जांच पड़ताल में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलता. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से अगस्त के बीच दिल्ली- NCR के करीब 100 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों को ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं. इनमें डीपीएस वसंत विहार, अमेटी स्कूल साकेत, सलवान पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, वसंत वैली स्कूल, सेंट स्टीफंस कॉलेज और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) जैसे संस्थान शामिल हैं.

अब तक सभी झूठी साबित हुई धमकियां

जुलाई में चार दिनों में 50 से ज्यादा स्कूलों को बम की झूठी धमकी मिली थी. 17 जुलाई को पुलिस ने एक 12 वर्षीय बच्चे को गिरफ्तार किया था, जिसने सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को धमकी ई- मेल भेजा था. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अब तक सभी धमकियां झूठी साबित हुई हैं, लेकिन हर मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाता है.

इसे भी पढ़ें. नागपुर की रूश सिंधु ने जीता ‘मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025’ का खिताब, टोक्यो में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version