Liquor Scam Case: अरविंद केजरीवाल को कल करना होगा सरेंडर, 5 जून को आएगा फैसला

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Liquor Scam Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में सरेंडर करेंगे. कल उन्हें मिली अंतरिम जमानत की आखिरी तारीख है. बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने उनकी अंतरिम बेल याचिका पर फैसला नहीं सुनाया है. बता दें कि केजरीवाल ने खराब सेहत और मेडिकल टेस्ट का हवाला देते हुए 7 दिनों अंतरिम जमानत मांगी.

वहीं ईडी ने कोर्ट से कहा हमने अपना जवाब दाखिल कर दिया है. इस मामले में दिल्‍ली की राउज एवेन्यू कोर्ट अब 5 जून को फैसला सुनाएगा. इसके मद्देनजर केजरीवाल को कल यानी 2 जून को ही तिहाड़ जेल जाकर सरेंडर करना होगा. दरअसल, कोर्ट ने केजरीवाल को 10 मई को चुनाव प्रचार के लिए 21 दिनों की अंतरिम जमानत पर रिहा किया था. उनकी जमानत 2 जून को खत्म हो रही है और रविवार को उन्हें सरेंडर करना है.

यह भी पढ़े: Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में IED विस्फोट, चार सैनिकों की मौत, तीन घायल

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version