Delhi: “जहर मिलाकर हरियाणा से भेजा जा रहा पानी”, अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर मचा घमासान

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

यमुना नदी पर दिए बयान को लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की मुश्किल बढ़ सकती है. एक तरफ जहां हरियाणा सरकार ने उन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग में भी केजरीवाल की शिकायत करेगा. दरअसल, सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए हरियाणा सरकार (Haryana Government) पर आरोप लगाया था कि यमुदा नदी में जहर मिलाकर भेजा जा रहा है.

सीएम नायब सैनी ने किया पलटवार

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने अरविंद केजरीवाल के आरोप पर कहा, “केजरीवाल ने यह बयान देकर साबित कर दिया है कि वह सस्ती राजनीति के लिए कुछ भी कर सकते हैं. जिस धरती पर वह पैदा हुए वहां का अपमान किया है. हम लोग यमुना नदी को पवित्र मानते हैं. यहां के लोग नदी में जहर क्यों मिलाएंगे. 2020 में केजरीवाल ने कहा था कि यमुना नदी को साफ करेंगे नहीं तो वोट मांगने नहीं आएंगे. केजरीवाल वादा पूरा करने में फेल हुए तो दिल्ली के लोगों को गुमराह कर रहे हैं. केजरीवाल इस बयान के लिए माफी मांगे नहीं तो हम उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे.”

भाजपा ने दिया जवाब

हरियाणा सरकार पर लगे आरोप पर हरियाणा भाजपा की ओर से भी जवाब आया. हरियाणा भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा कि अपनी घटिया और कुत्सित राजनीतिक हित साधने के लिए किस हद तक कोई गिर सकता है इसका उत्कृष्ट उदाहरण अरविंद केजरीवाल है. हरियाणा की मिट्टी में दुर्भाग्य वश पैदा हुआ ये कपूत, हरियाणवियों को जी भर-भर के गालियां देता है,

ताकि दिल्ली के चुनाव में राजनीतिक लाभ उठाया जा सके. यमुना में जहर मिलाने का पाप कोई भी सच्चा हरियाणवी नहीं कर सकता लेकिन द्वापर युग में कालिया नाग ने यमुना नदी को विषैला करने की कोशिश की थी.”पोस्ट में आगे केजरीवाल को कलयुग का कालिया नाग बताया गया है, जिसने 2020 में झूठा वादा किया था कि अगर यमुना को दूषित होने से नहीं बचाया तो कभी वोट नहीं मांगने आऊंगा. केजरीवाल को आगामी चुनाव में दिल्ली की जनता उसी तरह नाथने का काम करेगी, जैसा द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने कालिया नाग को किया था.

केजरीवाल ने क्या कहा था?

बता दें कि अरविंद ने सोमवार (27 जनवरी) को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “लोगों को प्यासा मारने से बड़ा पाप नहीं होता. अपनी गंदी राजनीति के लिए भाजपा दिल्ली वालों को प्यासा मारना चाहती है. हरियाणा से भाजपा वाले पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रहे हैं. अगर ये पानी दिल्ली वालों ने पी लिया तो कई लोग मर जाएंगे. क्या इस से घिनौना काम कोई हो सकता है.

जो जहर पानी में मिलाकर भेजा जा रहा है, वो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में साफ भी नहीं हो सकता. दिल्ली के लोगों की सुरक्षा के लिए कई इलाकों में पानी बंद करना पड़ रहा है. हमारी कोशिश है कि लोगों को कम से कम तकलीफ हो. भाजपा वाले दिल्ली वालों का मास मर्डर करना चाहते हैं. हम ये बिल्कुल नहीं होने देंगे.”

–आईएएनएस

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version