दिल्ली होटल अग्निकांड: विपिन अग्रवाल का पूरा परिवार खत्म, अस्पताल में भर्ती पिता का भी निधन

New Delhi: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल ‘फ्लोरिश स्टे’ में हुए अग्निकांड में जान गंवाने वाले गुरुग्राम के विवेक अग्रवाल का पूरा हंसता खेलता परिवार खत्म हो गया है. मंगलवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती उनके पिता राधेश्याम अग्रवाल (80) का भी इलाज के दौरान निधन हो गया. वह कई दिनों से ICU में वेंटिलेटर पर थे. राधेश्याम अग्रवाल की मौत के साथ ही इस पीड़ित परिवार का आखिरी चिराग भी बुझ गया. इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

सभी आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत

विवेक अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) थे. पिता के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह 3 जून को अपनी मां प्रेमलता अग्रवाल, पत्नी तर्जनी अग्रवाल और बेटियों जीविशा व वारिया के साथ होटल में ठहरे थे. राजस्थान से उनके मौसा-मौसी जवरी लाल और कमला तथा मामा अशोक पंसारी भी उनके साथ होटल में मौजूद थे. तड़के होटल में आग लगने से विवेक समेत सभी आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी.

इवेंट मैनेजमेंट का काम संभालती थीं

विवेक अग्रवाल गुरुग्राम के सेक्टर-46 में रहते थे. वह इंश्योरेंस देखो कंपनी में फाइनेंशियल हेड के पद पर कार्यरत थे. उनकी पत्नी तर्जनी अग्रवाल पेशे से इवेंट मैनेजमेंट का काम संभालती थीं. इसके साथ ही वह वंचित बच्चों की मदद के लिए एक एनजीओ भी चलाती थीं. तर्जनी को मॉडलिंग का भी शौक था. अपनी प्रतिभा और खूबसूरती के दम पर उन्होंने वर्ष 2023 में ‘मिसेज इंडिया’ का खिताब जीता था.

साकेत के मैक्स अस्पताल में कराया था भर्ती 

बड़ी बेटी जीविशा अग्रवाल बेंगलुरु में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं. वह सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा थीं. वहीं छोटी बेटी वारिया अग्रवाल 11वीं कक्षा में पढ़ती थीं. परिवार में जीविशा और वारिया को प्यार से ‘एंजल’ और ‘पर्ल’ कहकर पुकारा जाता था. विवेक ने अपने बीमार पिता राधेश्याम अग्रवाल को साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया था. बेंगलुरु में बीटेक कर रही उसकी बड़ी बेटी जीविशा को दादा के बीमार होने का पता चला तो वो फ्लाइट पकड़कर सीधे दिल्ली आ गई.

मालवीय नगर के होटल में रुके थे

2 जून को पूरा परिवार अस्पताल के पास ही स्थित मालवीय नगर के एक होटल में रुके थे. इन्होंने दो कमरे बुक किए थे. राधेश्याम अग्रवाल की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही राजस्थान के अजमेर से विवेक के मौसा, रिटायर्ड बैंक अधिकारी जवरी लाल अग्रवाल (70), और मौसी कमला अग्रवाल (68) दिल्ली पहुंच गए. उनके साथ विवेक के मामा तथा किशनगढ़ की लक्ष्मीनारायण कॉलोनी निवासी मार्बल कारोबारी अशोक पंसारी भी आए थे. तीनों ने भी मालवीय नगर स्थित उसी होटल में कमरा बुक करा लिया, जहां विवेक और उनका परिवार ठहरा हुआ था.

इसे भी पढ़ें. UP: रामकथा कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी, बोले- हमारी संस्कृति का आधार हैं राम

Latest News

UNSC: भारत का पाकिस्तान के हमलों के खिलाफ UN-अफगानिस्तान के रुख का समर्थन, 65 दिनों में 372 अफगानी मारे

United Nations: भारत ने पाकिस्तान के हमलों के खिलाफ अफगानिस्तान और संयुक्त राष्ट्र का पुरजोर समर्थन किया है. साथ...

More Articles Like This

Exit mobile version