SC में उठी Lucknow के अकबर नगर में LDA की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow News: लखनऊ के अकबर नगर में LDA की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट के सामने मामले को उठाया गया. जस्टिस संजीव खन्ना (Sanjeev Khanna) की अध्यक्षता वाली बेंच में लखनऊ बेंच के आदेश को चुनौती देते हुए दाखिल की गई याचिका पर जल्दी सुनवाई की मांग करते हुए कहा गया सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश आने के कुछ मिनट के बाद ही LDA ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दिया.

एलडीए की कार्रवाई पर जल्द सुनवाई की मांग

जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा, इस मामले की फाइल भी हमारे पास नहीं है बिना फाइल के हम मामले पर सुनवाई कैसे कर सकते हैं? आप रजिस्ट्रार जनरल के पास mention करिए और फिर दो बजे इस मामले को दोबारा मेंशन करिए फिर देखते हैं. दरअसल, लखनऊ के अकबर नगर में कमर्शियल प्लाट के 24 मालिकों के अवैध निर्माण गिराए जाने पर रोक लगाने से इंकार करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के फैसले को सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी गई है.

ये भी पढ़े: Maharashtra: झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

Latest News

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, क्या आज ही पार करेगा ₹1.5 लाख का आंकड़ा?

आज सोने-चांदी के दाम में बड़ी तेजी. सोना ₹1.49 लाख के पार और चांदी ₹1300 तक महंगी. जानें पूरा अपडेट.

More Articles Like This

Exit mobile version