डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने जयंत पाटील पर बोला जोरदार हमला, कहा- ‘शिवाजी महाराज को कोई लुटेरा कहेगा तो…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra News: शनिवार (7 सितंबर) को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने एनसीपी (SP) नेता जयंत पाटील (Jayant Patil) के शिवाजी महाराज वाले बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि शिवाजी महाराज को कोई लुटेरा कहेगा, तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बता दें कि एक दिन पहले जयंत पाटील ने कहा था कि मराठा शासक ने स्वराज्य के विस्तार के लिए सूरत से जबरन वसूली करने की कोशिश की थी.

भारतीय विद्वानों से देवेंद्र फडणवीस ने की ये अपील

भारतीय विद्वानों से उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एकजुट होकर मराठा साम्राज्य के संस्थापक के बारे में ब्रिटिश इतिहासकारों द्वारा लिखी गई जानकारी को गलत साबित करने की अपील की. उन्‍होंने कहा, शिवाजी महाराज को ब्रिटिश इतिहासकारों के नजरिए से देखा जा रहा है. उन्होंने विद्वानों से उन गलतियों को सुधारने का आह्वान किया, जिनमें 17वीं सदी के शासक को गलत तरीके से दर्शाया गया है.

मेरा राजा कभी नहीं था लुटेरा- देवेंद्र फडणवीस

उप-मुख्यमंत्री ने मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं बस यह कहना चाहता हूं कि मेरा राजा कभी लुटेरा नहीं था. मैं किसी के भी द्वारा मेरे राजा को लुटेरा कहे जाने को बर्दाश्त नहीं करूंगा. महाराज कभी लुटेरे नहीं थे, उन्होंने कभी किसी आम आदमी को परेशान नहीं किया. फडणवीस ने एमवीए पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन (नेताओं) की सरकार को जबरन वसूली करने वाली सरकार कहा जाता है, वह केवल जबरन वसूली के बारे में ही सोचेंगे.

दरअसल, शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान जयंत पाटील ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी ने सूरत को सूचना भेजकर उससे एक निश्चित रकम देने के लिए कहा था. जयंत पाटील ने कहा कि शिवाजी महाराज को उनके द्वारा मांगी गई रकम नहीं मिली थी. बल्कि, मुगलों ने मराठा शासक पर हमला करने के लिए एक दूत भेजा. बाद में उस दूत की हत्या कर दी गई. जयंत पाटील ने दावा किया था, इस घटना के कारण शिवाजी महाराज ने सूरत को लूटा था.

यह भी पढ़े: Lucknow: ट्रांसपोर्ट नगर इमारत हादसा, अब तक 8 लोगों की मौत, 24 घायल, बचाव कार्य जारी

Latest News

Riyadh: श्रीलंका ने सऊदी में हिंदू युवक को फांसी से बचाया, एक दिन पहले पलटी सजा

Riyadh: दो बांग्लादेशी नागरिकों को सऊदी अरब में फांसी दिए जाने के बाद ढाका की राजनयिक भूमिका पर सवाल...

More Articles Like This

Exit mobile version