Diwali 2024: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कही ये खास बात

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi On Diwali 2024: आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया के भी कई देशों में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है. इस खास मौकेे पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं. दीपावली के इस विशेष दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभकामनाएं दी है और देशवासियों के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना की है. आइए आपको बताते हैं पीएम मोदी ने क्या कुछ लिखा…

पीएम मोदी ने दी दीवाली की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं. रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं. मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो.

गृहमंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई

देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “समस्त देशवासियों को प्रकाश के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. यह दीपोत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, आरोग्य और समृद्धि लेकर आए.”

Latest News

Gold Import Policy: सरकार ने 15 बैंकों को दी सोना-चांदी आयात की मंजूरी, बाजार में दिखेगा बड़ा असर

सरकार ने 15 बैंकों को सोना-चांदी आयात की अनुमति दी है. इस फैसले से बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी और कीमतों पर असर पड़ सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version