रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद डॉ. कुमार विश्वास की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, भावुक दिखे अभिनेता मनोज जोशी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Pran Pratishtha: भव्य राममंदिर में प्रभु श्रीराम विराजमान हो गए हैं. आज विधि विधान के साथ रामलला की प्रतिष्ठा की गई. इस कार्यक्रम में देश भर के तमाम दिग्गज पहुंचे थे. आज प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में जाने-माने कवि डॉ. कुमार विश्वास भी पहुंचे. उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन पर अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त किया. कवि डॉ. कुमार विश्वास के साथ टीवी कलाकार मनोज जोशी भी दिखे. कुमार विश्वास ने कहा कि आज का द‍िन बड़े ही सौभाग्य का क्षण है ज‍िसके ल‍िए लोगों ने 550 साल तक प्रत‍ीक्षा की. कुमार की बातों को सुनकर अभिनेता मनोज जोशी भावुक हो गए.

“यह आनंद का पल है”

प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के बाद कवि डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि आज बड़े ही सौभाग्य का क्षण है ज‍िसके ल‍िए लोगों ने 550 साल तक प्रत‍ीक्षा की. इन साढ़े पांच सौ सालों की बैचेनी, दु:ख और अंदर का क्षोभ था, उसका ही यह व‍िपर‍ितीकरण हुआ है. इसल‍िए यह आनंद का पल है.

कुमार विश्वास के साथ टीवी कलाकार मनोज जोशी भी दिखे. डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि जोशी जी, पूरे जोश में हैं. प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर आंदोलन पर अपने व‍िचार व्‍यक्‍त करते हुए अभिनेता मनोज जोशी भावुक हो गए और कहा कि यह वाकई परमानंद का क्षण है.

कारसेवा को किया याद

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कुमार व‍िश्‍वास ने कहा कि मेरे ताऊ जी व‍िश्‍व ह‍िंदू पर‍िषद के केंद्रीय मंत्री थे. उनके साथ मैं भी संकटमोचन मंद‍िर जाता था. कुमार विश्वास ने कहा कि उस दौरान जो रैली निकाली गई थी उसका संचालन ताऊ जी ने ही क‍िया था, मैं ठीक उनके पीछे खड़ा हुआ था. रैली में करीब 10 लाख लोगों की भीड़ उमड़ी थी. उस समय लोगों के मन में जो गुस्‍सा था, आज का यह पल उन्‍हीं आंसुओं का प्रत‍िफल है, जहां पर हम खड़े हैं.

अयोध्या में कई बड़ी हस्तियों ने की शिरकत

आज अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश भर की तमाम हस्तियों ने शिरकत की. इसमें अभिनेता रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, चिरंजीवी, रामचरन, जैकी श्रॉप, आयुष्मान खुराना, पवन कल्याण, रणबीर कपूर, कंगना रनौत, नीता अंबानी, अनिल अंबानी समेत अन्य कई हस्तियों ने हिस्सा लिया. इस भव्‍य आयोजन में करीब 7000 से ज्यादा मेहमानों को न्‍योता भेजा गया था.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में हैं 392 खंभे, 44 दरवाजे, नहीं हुआ है लोहे का प्रयोग; जानिए कुछ और रोचक तथ्‍य

Latest News

Aaj Ka Rashifal: दशहरा पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version