‘मैं हूं साइबर रावण… तुम्‍हारी अज्ञानता मेरी ताकत’, साइबर ठगी को रोकने के लिए रायपुर पुलिस ने बनाया अनोखा रावण

Must Read

Awareness against cyber frauds: आज देशभर में दुर्गा पूजा का त्‍योहार बेहद ही भव्‍य तरीके से मनाया जा रहा है. वहीं रावण दहन की भी तैयारियां जोरो पर है. इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था. वहीं मां दुर्गा ने भी राक्षस महिषासुर से युद्ध करके उसका भी वध कर दिया था. इसीलिए इस दिन को को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है.

साइबर अपराध चरम सीमा पर

वहीं हमारे समाज में कई ऐसी बुराईयां हैं, जिससे लोगों को दैनिक जीवन में काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में ही एक मामला साइबर ठगी हैं. आज के समय में साइबर ठगी मामला चरम सीमा पर है. आए दिन क्रिमिनल अलग-अलग तरीको से लोगों को अपने झासे में ले लें रहे है. कभी किसी को रोजगार का चालच देकर, तो कभी किसी को दोगुने ब्‍याज पर इनवेस्‍ट मामले को लेकर हर दूसरा इंसान इनके चूंगल में आकर इसके शिकार हो जाते हैं. इस लिए समाज से साइबर जैसे अपराध या बुराई को दूर करना बेहद ही आवश्‍यक होता है.

रायपुर पुलिस की अनोखी पहल

इसी क्रम में रायपुर पुलिस ने जनता को साइबर अपराधो से बचाने के लिए अनूठी पहल की है. रायपुर पुलिस ने विजयादशमी के मौके पर साइबर अपराधो से बचाने के लिए साइबर रूपी रावण का पुतला बनाया है. इस 10 मुंडी वाले रावण लेकर पुलिस जगह-जगह जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है.

तुम्‍हारी आज्ञानता मेरी ताकत
रायपुर पुलिस का साइबर रूपी रावण बनाने का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराध के बढ़ते मामले को रोकना और इसके खिलाफ लोगों को जागरूक करना है. बता दें कि इस पुतले का नाम भी साइबर रावण रखा गया है और इस पर लिखा गया है कि तुम्हारी अज्ञानता ही मेरी ताकत है. इस संदेश के माध्यम से छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

Latest News

Chaitra Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This