ED ने एक बार फिर सीएम अरविंद केजरीवाल को भेजा समन, इस दिन पूछताछ के लिए बुलाया

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

6th Summon To CM Kejriwal: दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से समन भेजा है. ईडी की ओर से शराब घोटाले मामले में सीएम केजरीवाल को भेजा गया यह 6वां समन है. ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इससे पहले सीएम केजरीवाल को 5 समन भेजे जा चुके हैं.

बता दें कि 2 फरवरी को सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी की ओर से पांचवां समन जारी किया गया था. इस समन में पूछताछ के लिए 7 फरवरी की तारीख तय की गई थी. हालांकि, केजरीवाल ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचे. उन्होंने इस समन का जवाब दिया था. जब बार बार समन के बाद भी केजरीवाल ईडी के सामने नहीं पहुंचे तो जांच एजेंसी ने कोर्ट का रुख किया. इसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से समन भेजकर 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा गया था.

केजरीवाल को 5 बार भेजा जा चुका है समन

जानकारी दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी की ओर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लगातार समन भेजे जा रहे हैं. इस कड़ी में अरविंद केजरीवाल को 5 बार समन भेजे जा चुके हैं. बता दें कि पांचवां समन 2 फरवरी को भेजा गया था.

ईडी की ओर से चौथा समन 17 जनवरी को, तीसरा समन 3 जनवरी को, दूसरा समन 21 दिसंबर 2023 और पहला समन 2 नवंबर 2023 को भेजा गया था. किसी भी समन के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए, बल्कि आम आदमी पार्टी ने तो दावा कर दिया कि केंद्र सरकार सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कराना चाहती है.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में PM Modi का संबोधन, कहा- सरकारें ऐसी हों, जो सभी को साथ लेकर चलें

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version