AAP नेता संजीव अरोड़ा के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह कई शहरों में मारी रेड

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sanjeev Arora: आज सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब की भगवंत मान सरकार के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. ED ने उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब तक छापेमारी की है. ईडी ने पहले ही पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल वो अभी गुरुग्राम की जेल में बंद हैं.

किस मामले में हुई रेड

दुबई के मोबाइल फोन के फर्जी एक्सपोर्ट से जुड़े मामले में ED ने देश के अलग-अलग राज्यों में रेड डाली है. सुबह से ही कई जगहों पर छापेमारी चल रही है. उत्तर प्रदेश के नोएडा और बरेली, दिल्ली और पंजाब के जालंधर में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी है.

केजरीवाल का आया बयान Sanjeev Arora

पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ED के एक्शन के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा ‘ED पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड कर रही है. ED पार्टी पंजाब के छोटे-छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है. मेरी सभी व्यापारियों से अपील है- घबराने की कोई बात नहीं है, पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है, हम सब मिलकर ED पार्टी का मुकाबला करेंगे.’

क्यों लिया गया संजीव अरोड़ा के खिलाफ एक्शन

बता दें कि ED ने संजीव अरोड़ा को 100 करोड़ रुपये के GST धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया है. संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड ने फेक डॉक्युमेंट्स और फेक निर्यात के जरिए करीब ₹102.5 करोड़ की अवैध कमाई की. इसके अलावा जीएसटी रिफंड लेकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया. हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड कंपनी को पहले रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था.

ये भी पढ़ें- Khan Sir: खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर पटना सिविल कोर्ट ने लगाई रोक

Latest News

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी व्रत आज, फटाफट नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा उपाय

Ahoi Ashtami 2026: हिंदू धर्म में हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई...

More Articles Like This

Exit mobile version