ग्रेटर नोएडा में वाटर टैंक की सफाई के दौरान हादसा: सफाईकर्मी को बचाने उतरे सिक्योरिटी गार्ड की भी दम घुटने से मौत

Noida: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. टैंक के अंदर जहरीली गैस से दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई. हादसे के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया. मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी के अंदर वाटर टैंक की सफाई का काम चल रहा था. इसी दौरान राजस्थान के करौली निवासी सफाईकर्मी शशिकांत शर्मा (40) सफाई के लिए टैंक के अंदर गया.

दोनों ही बाहर नहीं निकल सके

काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड आकाश निवासी इटहारी, फिरोजाबाद भी उसे बचाने के लिए टैंक के अंदर चला गया. लेकिन कुछ देर बाद दोनों ही बाहर नहीं निकल सके. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया. हालांकि, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं

हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वाटर टैंक के अंदर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिनकी वजह से दोनों की दम घुटने से जान चली गई. हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के परिजनों तक पहुंची, परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, सोसाइटी में भी घटना को लेकर लोगों में चिंता और शोक का माहौल है. पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की एल्डिगो सोसाइटी का है. पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें. ‘पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गृह मंत्री अमित शाह का बयान

Latest News

अमेरिका के दिखावे की खुली पोल? ट्रंप के ‘एयरफोर्स वन’ से मिसाइल डिफेंस सिस्टम ही गायब

Trump Air Force: दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान को लेकर जो रिपोर्ट्स...

More Articles Like This

Exit mobile version