बुलंदशहरः CM योगी ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को ढांढस बंधाया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवंगत विधायक व पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि देने बुलंदशहर पहुंचे. मुख्यमंत्री शिकारपुर स्थित रानऊ फॉर्म हाउस में आयोजित शोक सभा में शामिल हुए. सीएम योगी ने अनिल शर्मा के पुत्र और उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की.

उन्होंने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मालूम हो कि अनिल शर्मा भाजपा से शिकारपुर के विधायक थे. उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. वह खुर्जा और शिकारपुर सीट से चार बार विधायक चुने गए थे. अनिल शर्मा पूर्व राज्यमंत्री भी रह चुके थे. सीएम योगी के आगमन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version