इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में लगी भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indore Fire: इंदौर के तिलक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई. आग की चपेट में आकर छह लोगों की जान चली गई है. आठ से 10 दमकलकर्मियों की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.

6 लोगों की दर्दनाक मौत

इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि आग लगने के सटीक कारण की अभी जांच की जा रही है, लेकिन संभवतः यह इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट से शुरू हुई होगी. यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. छह लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हमारी टीम अन्य लोगों को बचाने में सक्रिय रूप से लगी हुई है. पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने आईएएनएस से बताया कि सुबह करीब 4 बजे हमें तिलक नगर के पास बृजेश्वरी एन्क्लेव इलाके में आग लगने की सूचना मिली. हमारी बचाव टीमें अग्निशमन विभाग के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं. दमकल गाड़ियों और पानी की बौछारों की मदद से हमने आग को एक-एक मंजिल करके बुझाया.

एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी Indore Fire

उन्होंने बताया कि दुर्भाग्यवश छह लोगों की मौत हो गई है. हमारी टीमें अंदर मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी. ऐसा लग रहा है कि यहीं से चिंगारी उठी और आग घर के अंदर पहुंच गई. पुलिस आयुक्त ने बताया कि टीम और हम लोगों के सामने दो-तीन धमाके हुए.

देवास में भी भीषण आग की खबर सामने आई थी

बता दें कि आग की यह पहली घटना नहीं है, बीते दिनों में कई जगहों पर आग लगने की खबरें सामने आ चुकी हैं. बीते सोमवार को देवास में भी भीषण आग की खबर सामने आई थी. गनीमत थी कि आग की वजह के किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था. दमकलकर्मी अनुभव चंदेल ने बताया था कि 10 से 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी थीं. रविवार को दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थिति नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई थी. आग की चपेट में आने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई थीं.

ये भी पढ़ें- सीकर में हादसाः दो स्कूली बसें टकराई, मची चीख-पुकार, 36 बच्चे घायल

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version