जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान जारी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर जंगल में आज तड़के सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को आतंकियों की गतिविधि की सूचना मिली थी. इसके बाद सेना और अर्धसैनिक बलों की मदद से पुलिस ने नौनट्टा, नागेनी पेयास और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी हुई.

अतिरिक्त बल भेजे गए

बता दें कि जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों से हुई सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ के बाद इलाके में अतिरिक्त बल को भेजा गया है. इसी के साथ आतंकियों का तलाशी अभियान जारी है.

दो जवान हुए थे शहीद

गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग जंगल पिछले दिनों आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई थी. इस हमले में दो सैन्यकर्मी मारे गए थे. दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा इस मुठभेड़ में शहीद हुए थे. वहीं, इस गोलीबारी में दो नागरिकों सहित अन्य घायल हुए थे.

यह भी पढ़ें: Bangladesh Violence: बांग्लादेश में प्रदर्शन के साथ हिंसा जारी, गोपालगंज में सेना पर हमला; कई सैन्यकर्मी घायल

Latest News

ऑस्ट्रेलिया की सांसद हेलेन हेन्स पर जानलेवा हमला, कार ने दो बार कुचला, काटना पड़ा एक पैर

Canberra: ऑस्ट्रेलिया की निर्दलीय सांसद हेलेन हेन्स पर जानलेवा हमला हुआ है. उनके चुनाव कार्यालय के बाहर एक कार...

More Articles Like This

Exit mobile version