प्रयास करें कि गणपति बप्पा की मूर्ति हमारे देश की मिट्टी से बनी हो, गणेश उत्सव से पहले PM Modi ने देशवासियों से की खास अपील

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के ज़रिए देशवासियों को संबोधित करते हैं. आज ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. इस एपिसोड में उन्होंने गणेश उत्सव को लेकर भी बात की. पीएम ने कहा कि मुझे कई लोगों ने पत्र लिख कर एक खास विषय पर बात करने का सुझाव भेजा है. यह विषय गणेश उत्सव से जुड़ा है. वैसे तो गणेश उत्सव में अभी काफी समय बाकी है. लेकिन लोगों ने यह आग्रह किया है कि इस विषय पर अभी ही बात होनी चाहिए.

पहले ही शुरू हो जाता है मूर्तियां बनाने का काम

गणेश उत्सव से कई दिन पहले ही गणेश जी की मूर्तियां बनाने का काम शुरू हो जाता है. मूर्ति बनाने वाले लोग अभी से सक्रिय हो जाते हैं. ऐसे में मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि मेरा आप सभी के एक आग्रह है, आप प्रयास करें कि आपके घर, सोसाइटी या आसपास की जगहों पर गणपति बप्पा की जो मूर्ति स्थापित हो, वो हमारे देश की मिट्टी से बनी हो. वो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों के हाथों तैयार हुई हो. जो लोग गणेश जी की मूर्तियां बनाते हैं, उनसे भी मेरा आग्रह है कि वे मिट्टी की मूर्तियों को प्राथमिकता दें. जो मूर्तियां खरीदते हैं वे भी यह जरूर देखें कि गणपति बप्पा की मूर्ति किससे बनी है और किस देश में तैयार हुई है.

प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियां न खरीदें PM Modi Mann Ki Baat

पीएम मोदी ने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियां बिल्कुल न खरीदें. मिट्टी की मूर्तियां पूजा के बाद सहज रूप से पानी में विलीन हो जाती हैं. इससे हमारी नदियां, तालाबों और पर्यावरण की रक्षा होती है. इससे हमारी आस्था भी बनी रहती है और प्रकृति के प्रति हमारा दायित्व भी पूरा होता है. जब हम स्थानीय कारीगरों से मूर्ति खरीदते हैं, तो हम वोकल फॉर लोकल के संकल्प को मजबूत करते हैं.

देश की सबसे बड़ी शक्ति हमारे देश के लोग हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस बार गणेश उत्सव और ऐसी हर उत्सव में हम ऐसी सारी बातों पर जरूर गंभीरता से सोचेंगे और देशहित में कदम भी उठाएंगे. पीएम ने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति हमारे देश के लोग हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे छोटे-बड़े प्रयास, हमें बहुत कुछ सिखाते हैं. ये प्रयास बताते हैं कि जब मन में संकल्प हो और समाज का साथ मिले तो कोई भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- सोना, विदेश यात्रा और पेट्रोल-डीजल पर दिख रहा अपील का असर, मन की बात में PM Modi ने जताई खुशी

Latest News

BWF US Open: किदांबी श्रीकांत का दमदार प्रदर्शन, अमेरिकी ओपन बैडमिंटन के फाइनल में बनाई जगह

BWF US Open: भारत के स्टार शटलर और पूर्व विश्व नंबर-एक किदांबी श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ यूएस ओपन 2026 के...

More Articles Like This

Exit mobile version