जल्द अपना पुराना वजन वापस पाएं, अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की खास अपील

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi on Sonam Wangchuk: पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है. उन्होंने बीती रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म की है. वहीं, वांगचुक के इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की है. साथ ही उनसे एक खास अपील भी की है.

पीएम मोदी ने की ख़ास अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में डॉक्टरों की सलाह मानें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन वापस पाएं. मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं.” पीएम मोदी का ये पोस्ट सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के कुछ घंटों बाद आया है.

नीट पेपर लीक पर दिया बयान PM Modi on Sonam Wangchuk

बता दें कि गुरुवार को पीएम मोदी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी एक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने एक्स पर लिखा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा. इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की शृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.”

ये भी पढ़ें- ‘कारवाँ गीतों का…’: महाकवि की स्मृति में मुंबई में सुरों का संगम, CMD उपेन्‍द्र राय ने गोपाल दास नीरज को यूं किया याद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This