G Kishan Reddy Birthday: पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
G Kishan Reddy Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं है.

जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वह एक जमीनी नेता हैं, कोयला और खनन क्षेत्र को मजबूत करने में उनका योगदान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.“

सीएम योगी ने जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन की दी बधाई

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर पोस्ट कर लिखा, “केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान तिरुपति बाला जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सुयश पूर्ण जीवन की प्रार्थना है.“

राजस्थान के सीएम ने भी दी बधाई

वहीं, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा, केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, विकसित भारत के लिए आपके सभी संकल्प सिद्ध हों, यही प्रार्थना है.

क्‍या बोले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ?

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर पोस्ट कर लिखा, “केंद्रीय जी. किशन रेड्डी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु बदरी विशाल से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.“

एमपी के सीएम ने दी शुभकामनाएं

एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर पोस्‍ट कर लिखा, “केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री, जी. किशन रेड्डी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, प्रगति व जनसेवा के सभी संकल्प सिद्ध हों.“

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर पोस्ट कर लिखा, “केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम की कृपा से आप दीर्घायु हों और आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुखी और सुयश पूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है.“

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This