G20 Summit: बनारस में अनुसूचित जाति बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, किया नाश्ता, कहा- स्वादिष्ट था

G20 Meeting in Varanasi 2023: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर जी-20 सम्मेलन के तहत होने वाली बैठक की अध्यक्षता के लिए वाराणसी दौरे पर हैं. रविवार सुबह विदेश मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ अनुसूचति जाति की बूथ अध्यक्ष सुजाता के आवास पर नाश्ता किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में विदेश मंत्री ने कहा कि नाश्ता काफी स्वादिष्ट था. बताया कि आज से जी-20 सम्मेलन के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं.

इस सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा, अनाज, उर्वरक और श्रीअन्न सहित अन्य कई विषयों पर चर्चा होगी. बूथ अध्यक्ष सुजाता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग एक दिन पहले से ही विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए थे. मेरा पूरा परिवार घर की साफ-सफाई में जुटा था. उनके जैसी शक्तिशाली हस्ती हमारे घर आई, मुझे काफी खुशी है.

मालूम हो कि विदेश मंत्री आज दोपहर काशी विद्यापीठ स्थित गांधी अध्ययन पीठ सभागार में आयोजित भारतीय विदेश नीति उद्देश्य व विशेषताएं विषयक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे.

काशी में कदम रखते ही मन गदगद हो गया
चार दिवसीय यात्रा पर शनिवार को वाराणसी पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि काशी तो बाबा की नगरी है, यहां आना सौभाग्य की बात है. काशी में कदम रखते ही मन गदगद हो गया. भव्य स्वागत व तैयारी यह दर्शाती है कि काशी का आतिथ्य दुनिया में सर्वमान्य है. वह लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं से संवाद कर रहे थे. देशहित में भारतीय विदेश नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सख्त लहजे में सीधी बात रखने वाले विदेशमंत्री शनिवार को प्रफुल्लित दिखे.

विदेशमंत्री की पत्नी भी आईं हैं
विदेश मंत्री की पत्नी क्योको भी इस बार काशी आई हैं. विदेश मंत्री का बाबा की नगरी में दूसरी बार आना हुआ है. इससे पहले वे तमिल संगमम में हिस्सा लेने के लिए 10 दिसंबर 2022 को आए थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version