सुनवाई के बीच हादसा: इंदौर कोर्ट में जज के सिर पर गिरा पंखा, मची अफरा-तफरी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indore Court Accident: इंदौर के एडीजे कोर्ट रूम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुनवाई के दौरान अचानक तेज गति से घूम रहा सीलिंग फैन जज के सिर के ऊपर गिर पड़ा. घटना के वक्त कोर्ट में कार्यवाही चल रही थी और कई लोग मौजूद थे. अचानक हुए इस हादसे से पूरे कोर्ट कक्ष में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पंखा गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए.

घटना के तुरंत बाद जज को उठाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जज को चोटें आई हैं. फिलहाल उन्हें आराम के लिए अवकाश पर भेज दिया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

कोर्ट में ना टॉयलेट है ना बुनियादी सुविधाएं

मिल रही जानकारी के मुताबिक कोर्ट में सुविधाओं का घोर अभाव है. परिसर में अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के लिए टॉयलेट तक नहीं है. एक ही टॉयलेट है जिसका सभी लोग उपयोग करते हैं.

बारिश के दिनों में लीकेज की समस्या

अधिवक्ताओं ने मीडिया को बताया कि कोर्ट रूम की हालत भी दयनीय है. बारिश के दिनों में लीकेज की समस्या होती है. इसके अलावा कोर्ट रूम की वायरिंग भी बेहद पुरानी है. जिसकी वजह से बिजली की भी समस्या आए दिन होती रहती है. यहां पहले भी ऐसी घटना घट चुकी है. लेकिन आजतक इनपर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

बता दें कि, इस कोर्ट की जगह पीपल्याहान में नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक उस बिल्डिंग को बनने में अभी एक साल से ज्यादा का समय लगेगा. यह बिल्डिंग पूरी तरह एयरकंडिशंड होगा.

यह भी पढ़े: Bihar Next CM: क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के सीएम? जमुई से नीतीश कुमार ने दे दिया बड़ा मैसेज

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version