Gaya News: प्लीज मुझे छोड़ दीजिए…रोते हुए गुहार लगाती रही लड़की, प्रेमी के सामने ही दबंगों ने जमीन पर पटका, फिर…

Must Read

Gaya Viral News: गया में एक प्रेमी युगल खेत में बैठकर बात कर रहा था, दोनों को बात करते देख वहां आधा दर्जन से ज्‍यादा ग्रामीण युवक पहुंच गए, और उनका वीडियो बनाने लगे, ग्रामीण युवकों ने न सिर्फ उनका वीडियो बनाया, बल्कि युवती के साथ छेड़खानी की। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वायरल वीडियो गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गुलरिया चक गांव के चकरीघाट का बताया जा रहा है। वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि आधा दर्जन युवक अचानक से आते हैं और प्रेमी युगल का वीडियो बनाने लगते हैं।

युवक-युवती दोनों का वीडियो बनाने के बाद लड़की के साथ कई लड़के छेड़खानी भी करते है। ग्रामीण युवकों द्वारा लड़की को जमीन पर भी पटक दिया जाता है और लड़की गिर जाती है, लेकिन यह मनचले युवक बार-बार लड़की से छेड़खानी करते हैं। लड़की बार-बार प्लीज मुझे छोड़ दीजिए कहती रहती है, पर मनचले युवक उसका वीडियो बनाते रहते हैं और छेड़खानी भी करते रहते हैं।

ये भी पढ़े:- Kannauj News: सुहागरात में मिलन से पहले ही उजड़ गया सुहाग, पिता बोले- बेटा तूने ये क्या किया

हालांकि, इसके बीच एक युवक उन्हें बचाने की कोशिश करता है, लेकिन इसके बीच कई युवक लड़की के साथ अश्लील छेड़खानी करते रहते हैं। युवती खुद को बचाने की कोशिश करती रहती है और चिल्लाती रहती है। वहीं उसका प्रेमी भी लड़की को उन युवकों के चंगुल से बचाने की कोशिश करता है, लेकिन बेबस नजर आता है।

वहीं इस मामले में गया सिटी एसपी हिमांशु ने बताया कि वीडियो वायरल की सूचना मिली है। इस पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। संबंधित अधिकारी को सख्त एक्सन के लिए बोला गया है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े:- Q4 में 30% की वृद्धि के बावजूद 2% बढ़ी IRCTC के शेयरों की कीमत, बोर्ड ने 2 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की घोषणा…

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This