Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर यमुना में डूबे 6 युवक, इटावा में गोताखारों ने 4 को बचाया, 2 लापता

Must Read

इटावा। इटावा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सिविल लाइन के विजयपुरा गांव के पास सिद्ध ऋषि मंदिर घाट के पास गंगा दशहरा के मौके पर यमुना नदी में नहाने गए एक ही गांव के 6 युवक यमुना नदी में डूब गए। चार को तो गोताखोरों ने बचा लिया, लेकिन दो लापता हो गए।

जानकारी के अनुसार, युवक यमुना नदी के बीचो-बीच नहा रहे थे। इसी दौरान गहराई अधिक होने से सभी डूबने लगे। साथियों ने आपस में एक-दूसरे को बचाने की कोशिश की तो वह लोग भी डूबने लगे।

जैसे ही डूब रहे युवकों पर नदी के आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी, वह शोर मचाने लगे। युवकों को बचाने के लिए तैराकों ने नदी में छलांग लगा दिया। चार युवकों की जान बचाकर बाहर निकाल लिया, जबकि दो नदी में डूब कर लापता हो गए। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन इलाके के अंतर्गत स्थित विजयपुरा गांव के रहने वाले आधा दर्जन युवक, जिसमें विक्की पुत्र बालेसर जाटव उम्र 16 वर्ष, सूरज पुत्र प्रताप सिंह 22 वर्ष, तेज प्रताप पुत्र रघुवर दयाल 17 वर्ष, निखिल पुत्र हरिश्चंद्र 16 वर्ष, भोले पुत्र बृजेश 16 वर्ष, बिट्टू उम्र 18 वर्ष, मंगलवार को गंगा दशहरा पर गांव के पास ही स्थित यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे।

यह सभी सिद्धि ऋषि मंदिर घाट के पास नहा रहे थे। नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने से विक्की व सूरज डूबने लगे तो अन्य साथियों ने इन्हें बचाने का प्रयास किया, जिसके कारण यह लोग भी डूबने लगे। जैसे ही वहां मौजूद लोगों की नजर डूब रहे युवकों पर पड़ी, तत्काल नदी में छलांग लगाकर तेजप्रताप, भोले, निखिल, बिट्टू को बचा लिया, जबकि विक्की व सूरज अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Latest News

पंजाबः अमृतसर पुलिस ने सात तस्करों को दबोचा, 100 करोड़ की हेरोइन और 14 पिस्टल बरामद

Amritsar Crime: अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. उसने अवैध हथियारों और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क...

More Articles Like This