गाजियाबाद: मकूंस प्ले स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में बिजनेस पार्टनर्स सम्मानित, शरमन जोशी रहे मुख्य अतिथि

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
गाजियाबाद: देश के अग्रणी प्ले स्कूल नेटवर्क मकूंस (Makoons) ने गाजियाबाद में अपने वार्षिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया, जिसमें संस्था से जुड़े सभी बिजनेस पार्टनर्स को ‘उदय एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. इस खास अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मशहूर फिल्म अभिनेता शरमन जोशी रहे, जिन्हें फिल्म थ्री इडियट्स में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है.
कार्यक्रम के दौरान मकूंस के निदेशक विजय अग्रवाल ने संस्था की अब तक की सफलता यात्रा पर प्रकाश डाला और बिजनेस पार्टनर्स को भविष्य की योजनाओं एवं विस्तार रणनीति की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पार्टनर्स की मेहनत और विश्वास के कारण ही मकूंस आज देश के अग्रणी प्री-स्कूल ब्रांड्स में अपनी पहचान बना चुका है.

इस समारोह में क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद स्थित मकूंस प्ले स्कूल ओम विहार और GH-7 को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
  • GH-7 सेंटर को ‘नोबल नेविगेटर अवार्ड’
  • ओम विहार सेंटर को ‘ऑल डे एवरीडे अवार्ड’ प्रदान किया गया.
इन पुरस्कारों को संस्था की निदेशक श्वेता शुक्ला, सुप्रजय अग्रवाल, क्रॉसिंग रिपब्लिक सेंटर हेड रशीदा मेमन, ओम विहार की हेड डॉ. आस्था पांडे ने प्राप्त किया. इस अवसर पर ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर रखी झा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं.
कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों और पार्टनर्स ने मकूंस द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और इसे आने वाले समय में और ऊंचाइयों तक पहुंचाने की शुभकामनाएं दीं.
Latest News

LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम (28 अक्टूबर 2026): अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को राजधानी...

More Articles Like This

Exit mobile version