बर्थडे केक बना काल… खाते ही मौत के गोद में सो गई 10 साल की बच्ची

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Girl Dies after Eating Birthday Cake: पंजाब के पटियाला से दर्दनाक मामला सामने आया हैं, यहां एक मासूम के जन्‍मदिन की खुशी गम में तब्‍दील हो गई. जरा सोचिए कि अपने जन्‍मदिन के मौके पर एक हंसती खेलती बच्‍ची अचानक मौत के गोद में समा जाए तो परिवार वालों पर क्‍या बितेगी. पटियाला के रहने वाले एक परिवार का दावा है कि उनके घर की 10 साल की बच्‍ची की जन्‍मदिन का केक खाने से मौत हो गई है. केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था. बच्‍ची का केक खाते समय का वीडियो भी वायरल हुआ है.

 ऑनलाइन मंगाया गया था केक

परिवार का कहना है कि जन्‍मदिन के दिन जिस केक को बच्ची ने काटा था, उसी को खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हुई. फिर उसका शरीर ठंडा पड़ गया. इससे पहले कि वो उसे हॉस्पिटल ले जाते, बच्ची ने दम तोड़ दिया. बच्ची के परिवार ने बताया कि बर्थडे पर केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था. मौत से चंद घंटे पहले का मासूम का वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें वो केक काटते समय काफी खुश नजर आ रही है.

वीडिया में बच्‍ची के दादा ने क्‍या कहा? 

वायरल वीडियो में बच्ची के दादा कहते हैं, ‘हमने 6 बजे ऑनलाइन केक मंगाया, जो कि सवा 6 बजे पहुंचा. सवा 7 बजे मानवी ने केक काटा. उसे खाने के बाद घर के सभी लोगों की सेहत बिगड़ गई. चक्कर सा आने लगा. मानवी और उसकी छोटी बहन को भी उल्टियां होने लगीं. उल्टी के जरिए छोटी बहन द्वारा खाया गया केक निकल गया.’

वी‍डियों में वे कहते हैं कि मानवी को भी उल्टी हुई लेकिन केक बाहर नहीं निकल पाया. उसके मुंह से दो बार झाग निकला. हमें लगा कि मामूली उल्टी है. इसके बाद ठीक हो जाएगी. फिर वो सो गई. इसके बाद उसने उठकर पानी मांगा. बोली कि गला सूख रहा है. प्यास बहुत लग रही है. फिर वो सो गई. सुबह करीब 4 बजे हमने देखा वो ठंडी पड़ी थी. हम उसे हॉस्पिटल ले गए. डॉक्टरों ने ऑक्सीजन लगाई. ईसीजी ने. कहा कि उसकी मौत हो गई है.

दादा ने लगाया आरोप 

मानवी के दादा ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी व्‍यक्त की है. वहीं पुलिस ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है. बच्‍ची का शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. केक कहां से आया था, इसकी जांच होगी. मासूम बच्ची का नाम मानवी था. परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

ये भी पढ़ें :- Arunachal Election: चुनाव से पहले BJP की चमकी किस्मत, बिना वोटिंग ही अरुणाचल में जीत गई 10 सीटें

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version