Global Fintech Fest 2026: पीएम मोदी कल मुंबई में करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन, AI और डिजिटल फाइनेंस पर होगा मंथन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Global Fintech Fest 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर 2026 को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. चार दिवसीय यह आयोजन 8 से 11 सितंबर तक चलेगा. सरकार के मुताबिक, यह दुनिया के प्रमुख वार्षिक फिनटेक सम्मेलनों में शामिल है, जहां नीति-निर्माता, नियामक, बैंक, वित्तीय संस्थान, टेक्नोलॉजी कंपनियां, निवेशक और शिक्षाविद एक मंच पर जुटेंगे. 

AI और फिनटेक के भविष्य पर होगा फोकस

GFF 2026 की थीम “Potential to Impact: Agentic AI, Tokenisation, Quantum – Trusted, Connected, Global Systems for Inclusive Finance” रखी गई है. सम्मेलन में एजेंटिक AI, प्रोग्रामेबल फाइनेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, टोकनाइजेशन, डिजिटल पेमेंट और वित्तीय सेवाओं के भविष्य जैसे विषयों पर चर्चा होगी. कार्यक्रम का उद्देश्य नीति, नियमन, टेक्नोलॉजी, पूंजी और उद्योग जगत को एक साझा मंच पर लाना है.

इसमें इस बात पर मंथन होगा कि एजेंटिक AI और दूसरी उभरती तकनीकों के जरिए नागरिकों, कारोबार और अर्थव्यवस्थाओं के लिए ज्यादा भरोसेमंद, समावेशी और प्रभावी वित्तीय समाधान कैसे तैयार किए जा सकते हैं.

2020 में शुरू हुआ था GFF

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट की शुरुआत 2020 में हुई थी. इसके बाद यह वैश्विक वित्तीय नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था के भविष्य पर चर्चा के एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में विकसित हुआ है. GFF 2026 में दुनिया के 80 से अधिक देशों से भागीदारी होने की जानकारी आयोजकों ने दी है.

डिजिटल पेमेंट में भारत की उपलब्धियों पर भी चर्चा

GFF 2026 में भारत के डिजिटल पेमेंट और वित्तीय समावेशन के अनुभवों पर भी चर्चा होगी. UPI, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और फिनटेक इनोवेशन के जरिए भारत ने डिजिटल वित्त के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. सम्मेलन में इन उपलब्धियों को आगे बढ़ाने और नई तकनीकों के साथ जोड़ने की रणनीतियों पर विचार किया जाएगा. इसी क्रम में एजेंटिक AI के जरिए डिजिटल पेमेंट को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में भी भारत में तैयारी चल रही है.

Reuters के मुताबिक, UPI पर ऐसे AI एजेंट्स के इस्तेमाल के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार किया जा रहा है, जो कुछ छोटे और नियमित डिजिटल भुगतान बिना हर बार यूजर की मंजूरी लिए कर सकें.

मुंबई को फिनटेक हब बनाने पर जोर

महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुंबई को देश की प्रमुख फिनटेक राजधानी के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है. राज्य में फिनटेक और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और तकनीकी नवाचार से जुड़ी कई पहलें की जा रही हैं. GFF 2026 के जरिए भारत न केवल अपने डिजिटल वित्तीय मॉडल और फिनटेक क्षमताओं को दुनिया के सामने रखने की कोशिश कर रहा है, बल्कि AI, क्वांटम टेक्नोलॉजी और टोकनाइजेशन जैसे उभरते क्षेत्रों में वैश्विक सहयोग और निवेश के नए अवसर तलाशने पर भी जोर दे रहा है.

यह भी पढ़े: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसाः फरार PG मालिक गिरफ्तार, भिवाड़ी से दिल्ली पुलिस ने दबोचा

Latest News

लुधियाना ब्लास्ट साजिश में मलेशिया से डिपोर्ट होते ही पुलिस के शिकंजे में आया गैंगस्टर जस बहबल, अब होगी पूछताछ

Ludhiana: अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश के मामले में लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. महानगर की व्यस्त सब्जी मंडी...

More Articles Like This