गोंडा में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू, PM Modi ने जताया दुख

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gonda Road Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए सड़क हादसे पर रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया. पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है.

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दुखद हादसे पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुई वाहन दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”

पीएम मोदी ने आर्थिक मदद का किया ऐलान

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के हवाले से लिखा, ”उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं. इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.”

सीएम योगी ने जताया दुख

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” जनपद गोंडा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”

हादसे में 11 लोगों की मौत

बता दें कि गोंडा (Gonda Road Accident) जिले में रविवार को एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशिभूषण ने बताया कि इस हादसे में 11 की मौत हुई है, जबकि चार जख्मी हुए हैं. गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे. ये सभी लोग पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे. जानकारी के अनुसार, ये लोग मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के रहने वाले थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक जोर की आवाज सुनाई दी. कुछ ही देर में लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बोलेरो नहर में समा चुकी थी. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए.

ये भी पढ़ें- PM Modi ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, जानिए क्या हुई चर्चा

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This