Good Friday 2025: ईसा मसीह के बलिदान का पर्व गुड फ्राइडे आज, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Good Friday 2025: आज देशभर में गुड फ्राइडे (Good Friday 2025) मनाया जा रहा है. गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को शांति, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया है.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए लिखा, “गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं. यह दिन हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है. शांति और एकजुटता की भावना हमेशा बनी रहे.”

सीएम नीतीश कुमार ने प्रभु यीशु को किया नमन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन. प्रभु यीशु मसीह ने अपने जीवन और बलिदान के माध्यम से संपूर्ण मानवता को प्रेम, दया और करूणा के भाव का संदेश दिया था. उनके बताए हुए मार्ग के अनुसरण से समस्त मानव समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है.”

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी बधाई

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुडफ्राइडे की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “दया, क्षमा, त्याग और सहानुभूति का सार हमारे कार्यों को प्रेरित करता रहे. आइए हम अपने साझा अस्तित्व में मानवता, दया और शांति के मूल्यों को अपनाएं.”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने की ये कामना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, “यह गुड फ्राइडे हर दिल को करुणा, दया और प्रेम से भर दे तथा सभी के लिए शांति लेकर आए.”

प्रियंका गांधी ने व्यक्त की भावनाएं

प्रियंका गांधी ने भी अपनी भावनाएं एक्स पर व्यक्त कीं. उन्होंने लिखा, “यह शुभ दिन हम सभी को याद दिलाए कि प्रभु यीशु ने हमें सिखाया है कि प्रेम, करुणा और क्षमा की शक्ति में कभी विश्वास न खोएं.”

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी से दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, वक्फ कानून का किया स्वागत

Latest News

Aaj Ka Mausam: अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा! 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 31 October 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ता नजर आ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ और...

More Articles Like This

Exit mobile version