बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरीः 3 जुलाई से शुरु होगी अमरनाथ यात्रा, 28 अगस्त तक होंगे दर्शन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Baba Barfani: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी है. श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 का शुभारंभ 3 जुलाई से होगा और यह पवित्र यात्रा 57 दिनों तक चलकर 28 अगस्त को संपन्न होगी.

LG मनोज सिन्हा ने की यात्रा की घोषणा

इस यात्रा की घोषणा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक के बाद की. उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे और यह अनिवार्य रहेगा. देशभर में 556 अधिकृत बैंक शाखाओं के माध्यम से अग्रिम पंजीकरण किया जा सकेगा, जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

यात्रा के लिए आयु सीमा 13 से 70 वर्ष तय की गई है. श्रद्धालु पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर छोटे, लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा कर सकेंगे.

इस वर्ष की प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा, 19 जून को आयोजित की जाएगी. प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं.

Latest News

किसानों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5,000 रुपये, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान

Diwali Gift For Farmers: दिवाली से पहले आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों के लिए राहत की खबर सामने...

More Articles Like This

Exit mobile version