गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल का 63वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस ख़ास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी. 

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा,” गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. वे गुजरात को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में सबसे आगे हैं. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

ओम बिड़ला ने दी शुभकामनाएं Bhupendra Patel

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.”

नितिन गडकरी ने दी बधाई

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

मनोहर लाल ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “गुजरात के भूपेंद्र भाई पटेल, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! भगवान सोमनाथ महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं.”

सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “लोकप्रिय राजनेता, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. भगवान श्री द्वारिकाधीश जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व यशस्वी जीवन की कामना है.”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी बधाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपके कुशल नेतृत्व में गुजरात निरंतर प्रगति के नए सोपान तय कर रहा है. प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति आपकी निष्ठा अनुकरणीय है. श्री सोमनाथ महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करती हूं.”

ये भी पढ़ें- PM Modi Jalandhar Visit: PM मोदी का जालंधर दौरा 17 को, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This