नायब सिंह सैनी ने Rahul Gandhi और प्रियंका गांधी पर बोला जोरदार हमला, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Haryana News: राहुल बाबा हरियाणा के पर्यटन पर आए हैं और अपनी दीदी को भी साथ लाए हैं. मैं सुरजेवाला को कह रहा हूं कि जब राहुल बाबा और प्रियंका गांधी आई हैं, तो उनके जीजा को भी बुला लेते. उक्‍त बातें हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कही. उन्होंने कहा, चुनाव जीतने के बाद मैं कैथल के विधायक लीलाराम को बोलूंगा कि वह रॉबर्ट वाड्रा को एक बार कैथल जरूर लेकर आएं और किसानों से मिलवाएं, ताकि उन्हें भी पता चल सके कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसे उनकी जमीन देना चाहते हैं.

‘किसके पैसे से तिजोरी भरता रहा मुखिया’– सैनी

कार्यवाहक मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा, हमने 10 साल में हरियाणा को घूमने लायक बना दिया है. अब जब वो यहां घूमने आए ही हैं, तो वापस लौटने से पहले हरियाणा के लोगों के कुछ सवालों के जवाब देते जाए. पहला सवाल यह है कि राहुल बाबा यह बताएं कि उनकी सरकार में नौकरी में पर्ची और खर्ची क्यों चलती थीं? दूसरा सवाल यह बताएं कि जब यहां उनकी सरकार थी तो यहां का मुखिया किसके पैसे से उनकी तिजोरी भरता रहा. तीसरा सवाल महिलाएं पूछ रही हैं कि दो साल पहले जब हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी वहां युवाओं को एक नौकरी, हर महिला को 1500 रुपये महीना और 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया था. कांग्रेस ने वहां लोगों के साथ धोखा किया. क्या कांग्रेस हरियाणा में भी ही धोखा करना चाहती है.
यह भी पढ़े: Pakistan: पूर्व PM इमरान खान के खिलाफ दर्ज हुए तीन नए मामले
Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version