‘बेटे को सड़क पर मारा, हमलावरों का भी उसी तरह हो खात्मा’, अंकित बालियान के पिता का छलका दर्द, CM योगी से की मांग

Shamli: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके घर में मातम का माहौल है. इसी बीच अब अंकित के पिता सत्यवीर सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने एक मांग रख दी है. उन्होंने कहा कि जैसा उनका बेटा सड़क पर मारा गया हैए वैसे ही हमलावरों का भी खात्मा होना चाहिए. सत्यवीर सिंह ने कहा कि उनके बेटे का न तो किसी भी व्यक्ति से कोई बातचीत थी और न ही उठना- बैठना.

बेटे को 18 गोलियां मारी

उसका किसी से कोई मतलब नहीं था और न ही किसी प्रकार की बातचीत. हरियाणा में ही वह रह रहा था और यहीं पर संपर्क था. उन्होंने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि जिस तरह हमलावरों ने उनके बेटे को सड़क पर मारा है उन हमलावरों का भी उसी तरह खात्मा होना चाहिए. नम आंखों और गुस्से से लाल पिता ने कहा कि उनके बेटे को 18 गोलियां मारी गईं. उसका कोई कसूर नहीं था. ये पोस्ट फर्जी है. ये अफवाह है.

गाने का शौक रखता था

इतना बड़ा झगड़ा नहीं था. वो तो गाने का शौक रखता था. उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था. इस साजिश के तार हरियाणा से जुड़े हैं. इंसाफ चाहिए. हमें पता नहीं है पुलिस ने बोला है कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. स्थानीय विधायक परसन चौधरी ने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए. हमारे इलाके में ये बड़ी घटना है. इस पर एक्शन होगा. पुलिस और मुख्यमंत्री की बात हुई थी. हमें अच्छा रिजल्ट नहीं मिला है. हमें इंतजार है.

हमें लगता नहीं ऐसा कुछ

ऐसा लग रहा है गैंग इसके पीछे हो सकता है. जो सोशल मीडिया में आ रहा है हमें लगता नहीं है ऐसा कुछ है. पुलिस इस पर कार्रवाई करे तभी इलाके में शांति होगी. बता दें कि बुधवार शाम अंकित बालियान अपने जिम से निकल रहे थे कि तभी कुछ हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. सूचना मिलते ही शामली कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची थी, शव को कब्जे में लिया और पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की.

कई गाने भी सोशल मीडिया में पसंद

सिंगर अंकित बालियान का शामली और हरियाणा में आना जाना था. सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव थे. उन्हें गाने का शौक था और कई गाने भी उनके सोशल मीडिया में पसंद किए जाते थे. मगर, एक वायरल पोस्ट के आने के बाद शामली पुलिस भी हरकत में आई है. इसमें गोगी गैंग के नाम पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि अंकित बालियान की हत्या को उनके गैंग ने अंजाम दिया है.

इसे भी पढ़ें. UP: यूपी स्टार्टअप मिशन पोर्टल का CM योगी ने किया शुभारंभ, प्रोत्साहन राशि का वितरण किया

Latest News

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान, कीरोन पोलार्ड बने टीम के नए हेड कोच

Kieron Pollard: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपनी टीम के कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव करते हुए...

More Articles Like This

Exit mobile version