जोशीमठ के जैसे ही इस गांव में धंसने लगी जमीन, ग्रामीण बोले, ये संकट की आहट

Must Read

Land sinking in Kudi Village: कुछ महीनों पहले उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में लगातार भू-धंसाव की घटनाएं सामने आ रही थी. जिसके वजह से लोगों को वहां से दूसरे जगहों पर विस्थापित करना पड़ा. इस बीच जोशीमठ जैसे ही हालात इन दिनों हिमाचल प्रदेश के कुड़ी गांव में हो रहे हैं. यहां पर भी जोशीमठ के जैसे ही घरों में दरारे आ गई हैं. ग्रामीणों का कहना है कि लगभग सभी के घर में दरारें दिख रही हैं. ऐसे में घर छोड़कर जाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है. इस घटना पर राज्य सरकार ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण ऐसा हुआ है. गांव के लोगों को दूसरे सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा.

मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी गांव के कई लोगों की घरों में दरारें देखने को मिल रही हैं. जिसकी वजह से लोगों की जान सकते में है. इस घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गांव के कई घरों को नुकसान हुआ है. कुड़ी गांव में जहां भी जमीन धंस रही है उन लोगों को जल्द ही दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा. इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुड़ी गांव में कई लोगों के घरों में बड़ी-बड़ी दीवारें आ गई हैं. दीवरों में आईं दरारों के कारण ग्रामीणों की जान सकते में हैं. आपको बता दें कि राज्य में हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर कई जगहों पर इंफ्रस्ट्रक्चर को काफी नुकासन हुआ है. सरकारी आंकड़ों की मानें, तो राज्य में हुई बारिश के कारण करीब 8 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है. कई इलाकों में सड़की पूरी तरीके से टूट गई हैं जिनको बनाने का काम किया जा रहा है.

कुछ हिस्सों में भारी बारिश और लैंड स्लाइड की वजह से आवाजाही पूरी तरीक से प्रभावित है. सभी प्रभावित हिस्सों को ठीक करने का काम किया जा रहा है. स्थानीय मीडिया की मानें तो गांव के जिन लोगों के घर प्रभावित हुए हैं. उन लोगों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया जाना है. सभी को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराने की तैयारी है. आपको बता दें कि जमीन धंसने और मकानों की नीव दरकने से ग्रामीणों में डर का माहौल है. लोगों ने अपने घरों को छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें- MP Chunav 2023: रीवा में CM शिवराज भरेंगे चुनावी हुंकार, प्रदेश के बहनों को देंगे तोहफा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This