Holi 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में जवानों संग मनाई होली, खूब उड़ा गुलाल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Holi 2024: केंद्र शासित प्रदेश के लद्दाख के लेह में जवानों संग होली मनाने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री पहुंचे. लेह हवाई अड्डे पर रक्षा मंत्री का लद्दाख के उपराज्यपाल बीडी मिश्रा, प्रशासन व सेना के उच्च अधिकारियों ने स्वागत किया. रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख मनोज पांडे भी पहुंचे हुए हैं.

रक्षा मंत्री ने जवानों को मिठाई खिला बांटी पर्व की खुशी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में ‘हॉल ऑफ फेम’ पर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने जवानों के साथ होली मनाई. उन्हें गुलाल लगाते हुए मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां बांटी.

देश के नागरिक अपने घरों में सुरक्षित तरीके से होली मना सकें, इसलिए सीमा पर देश की रक्षा में वीर सैनिक तैनात हैं. ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्री यहां पहुंचे. होली का पर्व मनाते हुए जवानों ने खूब गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में जवानों के साथ होली मनाने के लिए पहुंचाने वाले थे, लेकिन मौसम में हुए बदलाव के कारण उन्हें सियाचिन दौरे में बदलाव करना पड़ा.

मालूम हो कि काराकोरम रेंज में लगभग 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया के सबसे ऊंचे सैन्यीकृत क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, जहां सैनिकों को जमा देने वाली सर्दी और तेज हवाओं का सामना करना पड़ता है.

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version