Holi 2025: होली खेलने पर आखिर किसने दी थी इंदिरा गांधी को सजा, जानिए पूर्व PM से जुड़ा ये किस्सा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Holi 2025: देशभर में होली (Holi 2025) के त्योहार को लेकर खासा उत्साह है. कल पूरी दुनिया रंगों के इस त्योहार में रंगी नजर आएगी. होली हर किसी का पसंदीदा पर्व है. ये पर्व देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) को भी काफी पसंद था. लेकिन एक बार उन्हें होली खेलने की वजह से सजा मिली थी. आइए जानते हैं इंदिरा गांधी से जुड़े इस मजेदार किस्से के बारे में…

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को होली का त्योहार काफी पसंद था. लेकिन जब वो बच्ची थीं, उस वक्त होली कॉन्वेंट स्कूलों में पसंद नहीं की जाती थी. क्योकि उस समय भारत पर अंग्रेजों का शासन था. ऐसे में उस समय कोई भी भारतीय त्योहार पसंद नहीं किए जाते थे.

इंदिरा गांधी ने अपने जीवन से जुड़े इस किस्से के बारे में खुद एक पत्र लिखकर बताया था. उन्होंने 25 अप्रैल 1975 में बड़े अधिकारियों को एक पत्र लिखा. जो उस दौर में मैगजीन में काम करते थे.

दरअसल, इंदिरा गांधी से पूछा गया था कि क्या उन्हें सकूल में कभी सजा मिली है. इंदिरा गांधी ने अपने पत्र में होली से जुड़े इस किस्से का जिक्र किया था.

पत्र में इंदिरा गांधी ने बताया था कि जब वो 10 साल की थीं तो होली पर खूब मौज मस्ती करने का मौका मिलता था, इसलिए होली के त्योहार से उनको कुछ ज्यादा लगाव था.

इंदिरा गांधी कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती थीं और गुलाम भारत में भारतीय चीज को पसंद नहीं किया जाता था.

होली के दिन इंदिरा गांधी स्कूल जाने की बजाय घर पर रुक गईं और उन्होंने खूब होली खेली. वहीं, जब वो अगले दिन स्कूल गई, तो उनके हाथों पर रंग लगा हुआ था. जिसके कारण उन्हें खूब डांट पड़ी और बेंच पर खड़ा कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- CM योगी ने होलिका दहन पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, जानिए क्या कहा?

Latest News

अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले टेस्ट डेब्यू में ही लगाया शतक

New Delhi: अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रहमानुल्लाह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया और करियर के...

More Articles Like This

Exit mobile version