Road Accident In Uttarakhand: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; 8 की मौत

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Road Accident In Uttarakhand: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. दरअसल, राज्य के नैनीताल जिले में बेतालघाट विकासखंड स्थित ऊंचाकोट क्षेत्र में ये सड़क हादसा हुआ है, जिसमें करीब 8 लोगों के मौत होने की खबर है. सभी मृतक नेपाल के बताये जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 10 नेपाल मूल के लोगों को टनकपुर को ले जा रहा एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. जिस वजह से ये हादसा हुआ है.

हादसे में 8 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना की जानकारी होने के साथ ही घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची. हालांकि, रात में काफी अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बावजूद इसके जैसे-तैसे सभी शवों व घायलों को बाहर निकाला गया. 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, हालांकि एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस द्वारा पूरे घटना क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

पुलिस ने मामले में दी जानकारी

बेतालघाट के थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने इस घटना के संबंध में एक जानकारी साझा की है. उन्होंने मीडिया को बताया कि देर रात ऊंचाकोट के मल्लागांव से टनकपुर तरफ 10 नेपाल मूल के लोगों को राजेन्द्र कुमार अपनी बोलेरो में ले जा रहा था. इस दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. सूचना मिलने पर बेतालघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसमें चालक समेत 8 लोगों को मौत की पुष्टि हो गयी है. वही अभी सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This