Hydrabad News: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- सीएए संविधान विरोधी कानून

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hydrabad News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी अपने कटू बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने देश में मस्जिदों को बचाने को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी. अब एक बार वह फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. ओवैसी ने इस बार कहा कि सीएए संविधान विरोधी कानून है. अगर ये लागू हुआ तो देश के साथ घोर अन्याय होगा.

जानिए क्या बोले ओवैसी

दरअसल, समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सीएए संविधान विरोधी है, यह एक कानून है जो धर्म के आधार पर बनाया गया है. सीएए को एनपीआर-एनआरसी के साथ पढ़ा और समझा जाना चाहिए जो इस देश में आपकी नागरिकता साबित करने की शर्तें रखेगा.

ओवैसी ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो यह घोर अन्याय होगा, विशेषकर मुसलमानों, दलितों और भारत के गरीबों के साथ, चाहे वे किसी भी जाति या धर्म के हों.

मस्जिदों को लेकर दिया था विवादित बयान

हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में एक विवादास्पद बयान दिया था. उन्होंने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं, मैं आपको बता रहा हूं, हमने अपनी मस्जिद खो दी है और आप देख रहे हैं कि वहां क्या किया जा रहा है. क्या आपके दिल में दर्द नहीं है? ओवैसी के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया.

यह भी पढ़ें: ‘किया है भ्रष्टाचार ईडी के पास जाऊं कैसे…’, बीजेपी ने साधा दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर निशाना

Latest News

अंडमान को पर्यटन की दृष्टि से सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए बनेगा विजन डाक्यूमेन्ट: डा. दिनेश शर्मा

Dr Dinesh Sharma: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक एवं सुरक्षित बनाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version