IGI Airport T-1 Roof Collapse: दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए हादसे में एक की मौत, 8 घायल; मुआवजे का ऐलान

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IGI Airport Roof Collapse: दिल्ली मे भारी बारिश के बीच शुक्रवार की सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया है. हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा इस बारिश के कारण गिर गया. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गयी. वहीं, 8 लोगों के घायल होने की खबर है. इस हादसे के बाद सवालों का दौर शुरू हो गया. इस बीच सरकार की ओर से मुआवजे का ऐलान किया गया है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजारापू ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है.

क्या बोले केंद्रीय मंत्री

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजारापू हादसे वाली जगह पर पहुंचे. इस हादसे के कारण जान गवाने वाले और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान उन्होंने किया. केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि टर्मिनल की छत के नीचे फंसकर जान गंवाने वाले लोगों को 20 लाख रुपये और घायलों के लिए 3 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे.

आगे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपू ने कहा कि हम इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जिस इमारत का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है वह दूसरी तरफ है. जो इमारत आज गिरी है वह पुरानी इमारत है और इसका उद्घाटन साल 2009 में किया गया था.

हादसे की होगी जांच

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर हुए इस हादसे की जांच होगी. इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक विशेष टीम का गठन करने का फैसला लिया है. गठित टीम ही मामले की जांच करेगी. शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू खुद नजर बनाए हुए हैं. टर्मिनल के एक हिस्से की छत गिरने से कारों को काफी नुकसान हुआ है. जो वीडियो सामने आया है उसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे कारें छत गिरने से पिचक गई हैं.

सुबह हुआ हादसा

आपको बता दें कि डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे आईजीआईए (घरेलू हवाई अड्डे) के टर्मिनल 1 के बाहर प्रस्थान गेट नंबर 1 से गेट नंबर 2 तक फैला हुआ शेड ढह गया. उन्होंने बताया कि इस हिस्से के गिरने से करीब 4 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है. दिल्ली पुलिस, अग्निशमन सेवा, सीआईएसएफ और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: बारिश से दिल्ली का हाल हुआ बेहाल,IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरी; राजधानी की कई सड़कें जलमग्न

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This