पहले आतंकी हमलों के बाद इंतजार होता था, अब जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी, ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया. कार्यक्रम में उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति में आए बदलाव का उल्लेख किया. सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ से पहले पीएम मोदी ने 2016 की उस सैन्य कार्रवाई को भारत की आतंकवाद विरोधी रणनीति में महत्वपूर्ण पड़ाव बताया. कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए देश के सकारात्मक प्रयासों और उपलब्धियों को सामने लाने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में सर्जिकल स्ट्राइक को 10 साल पूरे होने जा रहे हैं, जो देश के लिए एक महत्वपूर्ण घटना थी.

सर्जिकल स्ट्राइक को बताया निर्णायक कार्रवाई

पीएम मोदी ने 28-29 सितंबर 2016 की रात का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पार जाकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. उनके मुताबिक, इस कार्रवाई ने आतंकवाद से निपटने के भारत के तरीके को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक आतंकवादी हमलों का सामना करने के बाद सर्जिकल स्ट्राइक को एक निर्णायक जवाब के तौर पर देखा गया. उन्होंने पिछले एक दशक में की गई अन्य सैन्य कार्रवाइयों का भी जिक्र किया और कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को स्पष्ट रूप से सामने रखा है.

पुराने आतंकी हमलों को किया याद Mann Ki Baat

प्रधानमंत्री ने देश में हुए पुराने आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब लगातार होने वाले बम धमाके लोगों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गए थे. उन्होंने सितंबर 2008 में दिल्ली में हुए सिलसिलेवार धमाकों और उसी साल नवंबर में हुए मुंबई आतंकी हमले का उल्लेख किया. पीएम मोदी ने कहा कि पहले किसी बड़े आतंकी हमले के बाद कार्रवाई की मांग उठती थी, लेकिन इसके बावजूद फैसले और कार्रवाई के बीच लंबा इंतजार देखने को मिलता था। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के साथ आगे बढ़ रहा है.

9/11 हमले की बरसी का भी किया जिक्र

‘मन की बात’ के दौरान प्रधानमंत्री ने अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों में बड़ी संख्या भारतीयों की भी थी. पीएम मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी अमेरिका यात्रा को याद करते हुए बताया कि न्यूयॉर्क पहुंचने पर उन्होंने 9/11 हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी. उन्होंने एक बार फिर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

ये भी पढ़ें- दुनिया में जारी जंग से लेकर भारत की ग्रोथ स्टोरी तक… UN महासभा में एस जयशंकर ने दिया जोरदार भाषण

Latest News

वियतनाम में 2 भारतीय योग शिक्षकों की मौत, शवों को वापस लाने के लिए परिवार ने सरकार से मांगी मदद

Hanoi: झारखंड से वियतनाम योग सिखाने गए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. रांची के राजा...

More Articles Like This