Independence Day 2024: CM योगी ने लखनऊ में फहराया तिरंगा, UP सरकार के मंत्री रहे मौजूद

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Independence Day 2024: आज हम सभी भारतवासी 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. हर ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण इमारत आजादी के रंग में रंग चुकी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस खास मौके पर विधानसभा में झंडा रोहण किया. इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री मौजूद रहे.

आज पूरे देश में आजादी के इस महापर्व की धूम है. स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में झंडारोहण किया. इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार के मंत्री वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृति आयोजन पेश किए गए.

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर सीएम ने लिखा, माँ भारती की स्वाधीनता के महायज्ञ में स्वयं की आहुति देने वाली सभी हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन! अपने अमर बलिदानियों के सपनों के भारत का निर्माण हम सभी की शीर्ष प्राथमिकता है. आइए, आज के पावन दिन हम सभी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए संकल्पित हों.

सीएम योगी ने ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में कहा, सत्य और अहिंसा के साधक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए भारत माता के उन महान सपूतों जिन्होंने स्वाधीनता आंदोलन में अलग अलग नेतृत्व देकर इस लड़ाई को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया था. नेता जी सुभाष चंद बोष बाबा साहब अंबेडकर, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे देश के उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों क्रांतिकारियों की स्मृति को नमन करते हुए उन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This