‘सिंधु का पानी आतंकवादियों के संरक्षकों तक नहीं पहुंचने देंगे’, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी पाकिस्तान को चेतावनी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Pakistan: आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान की दुनियाभर में निंदा होती है. हालांकि, वो फिर भी अपनी आदतों से बाज़ नहीं आता. वहीं, तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘इंटेलेक्चुअल मीट’ को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिंधु नदी के पानी को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि NDA सरकार आतंकवाद प्रायोजित करने वालों तक सिंधु नदी का पानी नहीं पहुंचने देगी.

उन्हें हमसे पानी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए

जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद, सिंधु जल संधि को रोकते हुए हमने कहा कि जिनकी आंखों के आंसू सूख चुके हैं, उन्हें हमसे पानी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. हम सिंधु का पानी आतंकवादियों के संरक्षकों और मानवता के दुश्मनों तक नहीं पहुंचने देंगे.’ राजनाथ सिंह ने कहा, भारत दुनिया में एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में उभरा है और उसने हमेशा आपदाओं का सामना करने वाले देशों की मदद की है. रक्षा मंत्री ने ने कोरोना महामारी के दौरान कई देशों को दी गई सहायता का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया भर में भारत को ‘‘विश्व बंधु’’ के रूप में देखा जाता है. उन्होंने आगे कहा कि भारत के दुश्मनों को यह नहीं भूलना चाहिए कि देश के पास न केवल टीके हैं, बल्कि ब्रह्मोस मिसाइल भी है.

विपक्ष पर साधा निशाना India Pakistan

रक्षा मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश को एक खास परिवार की जागीर मानती है. उन्होंने एक लेखक का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2014 से पहले कहा करते थे कि 2024 में उनका समय आएगा. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि राहुल गांधी का मानना था कि लोगों का भरोसा जीतने के लिए कड़ी मेहनत करने के बजाय उन्हें अपने समय का इंतज़ार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक तरफ़ बीजेपी और पीएम मोदी हैं, और दूसरी तरफ़ अन्य; यही दोनों के बीच का फ़र्क है.

भारत के बजट को लेकर कही ये बात

इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के बजट का हर रुपया देश की सुरक्षा को मजबूत करने में इस्तेमाल किया जा रहा है और सरकार पर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं हैं. रक्षा मंत्री ने कहा, ‘हम अगले चुनाव (जीतने) की चिंता नहीं करते, बल्कि अगली पीढ़ी की चिंता करते हैं. हम इस बात को लेकर चिंतित नहीं हैं कि अगले चुनाव में क्या होगा-हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगली पीढ़ी के साथ क्या होगा. हमारी नीयत बिल्कुल साफ है. हमारे शब्दों और कार्यों में कोई अंतर नहीं है.’

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान प्रीमियर लीग का ऐलान, दिसंबर के अंत में APL में शुरू होगा टूर्नामेंट, चेयरमैन ने की घोषणा

Latest News

पाकिस्तान में वारदातः ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

Pakistan crime: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां बृहस्पतिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अज्ञात बंदूकधारी...

More Articles Like This

Exit mobile version