Today Weather Update: देशभर में मौसम का ‘डबल अटैक’, कहीं लू तो कहीं बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Today Weather Update: 8 मई को देशभर का मौसम एक साथ कई रूप दिखा रहा है, जिससे लोगों को अलग-अलग तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है. एक तरफ जहां उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी ने फिर से जोर पकड़ना शुरू कर दिया है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों और दक्षिण भारत में बादल, बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है.

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में यह अस्थिरता और बढ़ सकती है. दिल्ली-एनसीआर समेत कई बड़े शहरों में जहां पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने की तैयारी में है, वहीं उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है. दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो चुकी हैं, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली-NCR: गर्मी की वापसी, लू का खतरा

दिल्ली-एनसीआर में अब गर्मी फिर से अपने तेवर दिखाने लगी है. पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद अब आसमान साफ रहने की वजह से तेज धूप पड़ेगी. शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो 10 मई तक बढ़कर 40 डिग्री के पार जा सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5-6 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में लोगों को गर्मी और लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश: बढ़ेगा तापमान, हीटवेव अलर्ट

राजस्थान में राहत देने वाली बारिश अब थम चुकी है और एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है. पश्चिमी राजस्थान में 9 मई से हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. जोधपुर और बीकानेर जैसे क्षेत्रों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. मध्य प्रदेश में मौसम दो अलग-अलग रूप में नजर आ रहा है. ग्वालियर, रीवा और चंबल संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है, जिससे वहां तापमान नियंत्रित है. वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. नरसिंहपुर 42.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म बना हुआ है.

यूपी-बिहार: आंधी, बारिश और उमस

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में आज हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना है. पटना, गया और मुजफ्फरपुर में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. हालांकि, बारिश के बावजूद उमस लोगों को परेशान कर सकती है. इसके अलावा 9 और 10 मई को झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जहां हवा की रफ्तार 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.

पहाड़ों पर बर्फबारी, दक्षिण में भारी बारिश

उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है. देहरादून समेत कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है, जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. दक्षिण भारत में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय है. केरल में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं.

10 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 से 12 मई के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके असर से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में फिर से आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है. यानी गर्मी के बीच-बीच में मौसम राहत भी देगा, लेकिन फिलहाल लोगों को बदलते मौसम के लिए तैयार रहने की जरूरत है.

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This