हमें बहुत गर्व है! ग्रैमी अवॉर्ड जीतने पर भारतीय-अमेरिकी संगीतकार चंद्रिका टंडन को PM Modi ने दी बधाई

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Grammy Awards: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 में भारतीय-अमेरिकी संगीतकार चंद्रिका टंडन का नाम छाया रहा. उन्होंने अपने एल्बम ‘त्रिवेणी’ के लिए पुरस्कार जीतकर देश को गौरवान्वित किया. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए चंद्रिका टंडन को इस जीत की बधाई दी है.

पीएम मोदी ने दी चंद्रिका टंडन को बधाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने चंद्रिका टंडन को बधाई दी है. उन्होंने कहा, “त्रिवेणी एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर चंद्रिका टंडन को बधाई. हम एक उद्यमी, परोपकारी और निस्संदेह, संगीत के रूप में उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व करते हैं! यह सराहनीय है कि वह किस तरह भारतीय संस्कृति के प्रति जुनूनी बनी हुई हैं और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं. वह कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं. मुझे 2023 में न्यूयॉर्क में उनसे हुई मुलाकात अच्छी तरह याद है.”

चंद्रिका ने जताया पीएम मोदी का आभार

वहीं, चंद्रिका टंडन ने भी पीएम मोदी का आभार जताया. उन्होंने कहा, “मैं हर स्तर पर आभारी और विशेषाधिकार प्राप्त महसूस करती हूं. इस मार्ग को स्थापित करने के लिए परमात्मा को धन्यवाद और इतने गर्मजोशी भरे संदेश के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद! हल्की हंसी पसंद है.”

चैंट एल्बम श्रेणी में अन्य कलाकारों को भी किया गया था नॉमिनेट

चंद्रिका टंडन के एल्बम ‘त्रिवेणी’ ने बेस्ट न्यूज एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता है. इस श्रेणी में अन्य नामांकितों में रिकी केज द्वारा लिखित ब्रेक ऑफ डॉन, रयूची सकामोटो द्वारा ओपस, अनुष्का शंकर द्वारा चैप्टर 2: हाउ डार्क इट इज बिफोर डॉन और राधिका वेकारिया द्वारा वॉरियर्स ऑफ लाइट शामिल हैं.

कौन हैं चंद्रिका टंडन?

चंद्रिका एक ग्लोबल बिजनेस लीडर हैं और वो पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूयी की बड़ी बहन हैं. चंद्रिका चेन्नई में पली-बढ़ी है. अवॉर्ड जीतने पर चंद्रिका ने कहा कि यह आश्चर्यजनक लगता है.

ये भी पढ़ें- भारत एक्सप्रेस के भारत लिटरेचर फेस्टिवल में बॉलीवुड स्टार पंकज त्रिपाठी, CMD उपेन्द्र राय ने भेंट किया ‘नजरिया’

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This