दुःखद! दो बेटों की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका पिता, तीन मौतों से गमगीन हो गया पूरा गांव

Must Read

Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए एक हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है. एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बेटों की मौत की खबर जैसे ही उनके पिता को मिली तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए. सदमें में उन्होंने भी दम तोड़ दिया. इस घटना से पूरे परिवार समेत इलाके में मातम छाया हुआ है. हर कोई इस मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए सांत्वना देने के लिए पहुंच रहा है.

सामने से आ रहे दूध डेयरी वाले ट्रक ने मार दी टक्कर

जयपुर जिले के चौमूं क्षेत्र के हस्तेड़ा गांव में बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे की यह घटना है. 40 वर्षीय लालचंद कुमावत अपने बड़े भाई रामेश्वरलाल कुमावत के साथ बाइक पर किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे दूध डेयरी वाले ट्रक ने उनको टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई.

दोनों बेटों की मौत की खबर पता चली तो कोहराम मच गया

जैसे ही दोनों बेटों की मौत की खबर परिवार को पता चली तो कोहराम मच गया. वहीं पिता दुर्गालाल कुमावत गहरे सदमे में चले गए. वह अपने जवान बेटों की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाए, बेसुध हो गए. कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई. हर कोई बात यही कर रहा है कि यह कैसी घटना थी कि एक ही दिन पूरे परिवार को उजाड़ दिया.

एक साथ ही चिता पर दो जवान बेटों और पिता का हुआ अंतिम संस्कार

सबसे बुरा और दर्दनाक मंजर उस वक्त देखने को मिला जब एक साथ ही चिता पर दो जवान बेटों और पिता का अंतिम संस्कार किया गया. जब पिता और दोनों बेटों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. हर किसी की आंख में आंसू थे, हस्तेड़ा गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ था. आलम यह था कि घटना वाले दिन गांव में किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला. सब मायूस होकर इसी हादसे पर बातें करते रहे. हर किसी का बस यही कहना था कि भगवान ऐसा दिन किसी को ना दिखाए.

इसे भी पढ़ें. राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बोलें अमित शाह-‘कांग्रेस हर बार फैलाती है फेक नैरेटिव’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This